उदयपुर मे महिला के साथ गैंग रेप ,घटना के बाद घर से बकरा भी ले गए आरोपी
महिला की रिपोर्ट के आधार पर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Udaipur Times News, Crime News, Gang Rape, उदयपुर 24 अगस्त 2026 शहर में एक विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से गैंगरेप किया और इसके बाद आरोपी पीड़ित महिला के घर से एक बकरा भी चुराकर ले गए।
डीएसपी अर्जुन सिंह ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करलिया गया है , एफएसएल टीम बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। Crime News
सिंह ने बताया की महिला घर में अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने देर रात गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया । फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें प्रयास में जुटी है। पीड़ित महिला ने बताया की गैंगरेप महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी रात 2 बजे घर में जबरन घुसे । Udaipur News
बंधक बनाकर गैंगरेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर जाते समय आंगन में बंधा बकरा चुराकर ले गए। Gang Rape
तीनों आरोपी महिला के गांव के ही रहने वाले हैं। रविवार को महिला ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।