पति से अनबन के चलते महिला ने दी जान

पीहर पक्ष ने दहेज़ के लिए मारपीट और तंग करने का आरोप लगाया 

 | 
unknown dead body found

उदयपुर ज़िले के गोगुंदा इलाके में एक विवाहित महिला पति से अनबन के चलते शनिवार दोपहर को अपने ससुराल में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि  ससुराल वाले मारपीट कर दहेज और रुपयों की मांग का करते थे। उन्होंने मृतका को मानसिक प्रताड़ित कर उकसा कर मारने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय मृतका दीपिका पति ख्याली लाल प्रजापत की मारूवास में करीब 8 वर्ष पहले शादी हई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति से अनबन चलने के कारण मृतका अपने पीहर में रह रही थी। लेकिन डेढ़ माह पूर्व ही मृतका को  ससुराल वाले पीहर से वापस ले आए थे। दोनों का एक 4 साल का बेटा भी है। मृतका का पति मारूवास में ही किराणा की दुकान चलाता है।

परिजनों का आरोप मारपीट कर दहेज और रुपयों की मांग करते थे ससुराल वाले 

थाने के एएसआई हेमराज गोस्वामी ने बताया कि मारूवास गांव में एक महिला के शव प्राप्त हुआ, जिस पर उसके परिजनों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर शव को फंदे से उतरवाकर गोगुंदा मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में मृतका के पिता चंद्रप्रकाश ने महिला के ससुराल पक्ष पर मारपीट कर दहेज और रुपयों की मांग का आरोप लगाते हुए मानसिक प्रताड़ित कर उकसा कर मारने का आरोप लगाया है। 

दोनों में पूर्व में भी झगड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का ही मामला सामने आया है। बावजूद मृतका के पिता की रिपोर्ट पर महिला उत्पीड़न में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News