हाथ की नसें काटने और विषाक्त सेवन से युवती की तबियत बिगड़ी

युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप 

 | 
consume poison

उदयपुर 29 अप्रेल 2024। शहर के अंबा माता थाना में रहने वाले फारुक आजम कालोनी निवासी आफरीन ने पिछले तीन साल से चल गई पारिवारिक कलह के चलते दोनों ही हाथ की नसें काट और जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी ईह लीला समाप्त करने का प्रयास किया। घायल युवती के बच्चे जैसे ही मोके पर पहुंचे और हालात को देखते हुए अपने रिश्तेदारों को फोन कर अवगत कराया। 

सूचना पर आफरीन के रिश्तेदार एमबी चिकित्सालय पहुंचे मार्ग से गुजरते एकता ऑटो यूनियन के ऑटो चालक हकीम खां ने पीड़िता को निःशुल्क महाराणा  भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सक द्वारा इलाज का किया जा रहा है।  

परिवारजन ने आफरीन के ससुराल वालो पर आरोप लगाते  बताया कि बच्ची की शादी 17 साल पूर्व आरिफ मोहम्मद से की थी लेकिन आरिफ मोहम्मद का बडा भाई आसिफ और छोटा भाई मोजीब और सास जैतून पिछले तीन वर्षों से लगातार आफरीन को और आरिफ को घर से निकाल जमीन जायदाद से बेदखल करने के लिए तीन सालों से आफरीन को आरिफ का बड़ा भाई आसिफ और छोटा भाई मोजिब और सास जैतून प्रताड़ित और परेशान कर रहे थे।  

जिसके चलते आज आफरीन अपने दोनों हाथों की नस और जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसको परिवारजन एमबी चिकिसाल्य लेकर पहुंचे जहा आफरीन का इलाज जारी हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News