बंधक बना कर युवती से 5 दिन तक ट्रक में किया दुष्कर्म
परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का
उदयपुर 24 मार्च 2026 - के गोगुंदा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक पर आरोप है कि उसने युवती को लिफ्ट देने के बहाने ट्रक में बैठाया और पांच दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाया है। आरोपी अब भी फरार है। न्याय की मांग को लेकर परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, गांव के ही आरोपी ने युवती को मदद के बहाने ट्रक में बैठाया।
घटना उस समय की है जब युवती राणा से रावली जा रही थी और रास्ते में चौराहे पर खड़ी थी। आरोप है कि ट्रक में बैठाने के बाद आरोपी ने खिड़कियों के शीशे बंद कर दिए और युवती को जबरन चुप रहने के लिए कहा। विरोध करने पर उसकी गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी ने युवती को करीब पांच दिनों तक ट्रक में बंधक बनाए रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। परिजनों का कहना है कि युवती के पास न तो फोन था और न ही भागने का कोई रास्ता। 7 तारीख को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। 12 तारीख को युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर आई, जिसके बाद 13 तारीख को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
पीड़ित परिवार ने गोगुंदा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
