रास्ता पूछने के बहाने वृद्धा को घायल कर नथ लूटी

डबोक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नऊंवा गांव की घटना 

 | 
loot

उदयपुर 8 मई 2024। ज़िले के डबोक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नऊंवा गांव में आज दोपहर में रास्ता पूछने के बहाने बाइक लेकर आए दो बदमाश वृद्ध महिला की नथ लूटकर फरार हो गए। 

जानकारी अनुसार लाली बाई 65 वर्षीय वृद्ध महिला गांव में आयोजित आयोजन में भाग लेकर घर जा रही थी। रास्ते में दो बदमाश महिला को गांव में भेरूलाल डांगी के घर का रास्ता पूछने के बहाने पास आकर रुके और एक तोले की नथ लूटकर फरार हो गए। जिस पर वृद्धा लाली बाई घायल हो गई और नाक से खून बहने लगा। 

राहगीरों ने गांव में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन वृद्ध महिला को चंदेसरा स्थित आदर्श स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए और जख्मी वृद्ध महिला का इलाज करवाया। 

परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डबोक थाने में रिपोर्ट दी है। कुछ दिनों पूर्व घासा थाना क्षेत्र के विठोली गांव में भी बकरिया चरा रही वृद्ध महिला को रास्ता पूछने के बहाने बदमाश महिला की नथ लूटकर फरार हो गए थे जो की सीसी टीवी कैमरे में भी दिखाई दिए थे लेकिन अब तक कानून की गिरफ्त से बाहर है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News