Bhilwara News : प्रेमी के साथ रह रही महिला का पति ने किया अपहरण, पांच हिरासत में
भीलवाड़ा से दिनदहाड़े ईको वैन में ले जाई गई महिला को पुलिस ने बूंदी से सुरक्षित बरामद किया, पति समेत पांच लोगों से पूछताछ जारी।
Uduaipur Times News,Crime News, भीलवाड़ा 15 जून 2026 - शहर में अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला का उसके पति द्वारा कथित अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने महिला को बूंदी जिले से बरामद कर लिया। मामले में महिला के पति सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना 12 जून को भीलवाड़ा शहर की एक कॉलोनी में हुई थी। पुलिस कंट्रोल रूम को दिनदहाड़े एक महिला को जबरन ईको वैन में बैठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। Kidnapping News
सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भीलवाड़ा एसपी सागर राणा ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी, लेकिन सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान महिला को बूंदी जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अपहरण की साजिश महिला के पति ने रची थी। Crime News Bhilwara
महिला ने पुलिस को बताया कि पति से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते वह उसे छोड़कर भीलवाड़ा शहर की एक कॉलोनी में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के प्रेमी के साथ रहने की जानकारी मिलने पर पति ने उसे वापस ले जाने की योजना बनाई। Udaipur News
इसके लिए वह अपने चार साथियों के साथ ईको वैन लेकर भीलवाड़ा पहुंचा और महिला को जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गया। एसपी सागर राणा ने बताया कि सोमवार को महिला थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज करवाए। अब न्यायालय में दर्ज होने वाले बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Bhilwara #BhilwaraNews #CrimeNews #Rajasthan #RajasthanNews #KidnappingNews #LiveInRelationship #Bundi #PoliceNews #Udaipur #UdaipurTimes #BreakingNews #IndiaNews
