अंबामाता थाना क्षेत्र में महिला की हत्या

महिला का शव मस्तान बाबा दरगाह के पीछे चर्च के पास मिला 

 | 
murder at ambamata

उदयपुर 8 नवंबर 2023। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित मस्तान बाबा दरगाह के पीछे चर्च के पास एक महिला का शव मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है।  

अंबामाता थाना क्षेत्र के पीपली चौक ओढ़ बस्ती निवासी तक़रीबन 50 वर्षीया महिला का शव मस्तान बाबा दरगाह के पीछे पेंटिकोस्टल चर्च (फिलडेल्फीया चर्च) के पास चरागाह क्षेत्र में महिला का शव मिला जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे वहीं महिला के शव पर कपडे भी नहीं थे। 

दरअसल यह महिला इस क्षेत्र में रोज़ बकरियां चराने जाती है। आज भी रोज़ाना की तरह बकरियां चराने इसी क्षेत्र में गई थी। जिन्हे पड़ौसियों ने भी देखा था। जब शाम को बकरियां तो लौट आई लेकिन महिला नहीं लौटी तो महिला के पुत्र ने उस क्षेत्र में तलाश की तो उसे उक्त महिला का शव मिला। महिला के शव से 200 मीटर दूर कपडे, चप्पल, पानी की बोतल भी पाई गई।  महिला का शव जिस स्थान पर पाया गया वहां चारो ओर कंटीली झाड़ियाँ और घास है।    

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति से साथ नहीं रहती थी। वह अपने बेटे और भाई के साथ रहती थी। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अंबामाता थाना पुलिस पहुंची और शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया जहाँ कल उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।  घटना के कारणों का फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News