खुद को जलाने के लिए महिला ने केरोसिन डाला पड़ौसी ने छीनी माचिस

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद 

 | 
“Widow woman in Jhadol Udaipur attempts suicide by pouring kerosene during parking dispute, police investigation underway”

विवाद को लेकर आए दिन होती है अनबन, पुलिस पहुंची मौके पर उदयपुर में एक महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेला और अपने आप को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान पड़ौसी महिला ने उससे माचिस छीन ली नहीं तो अनहोनी हो जाती। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बताते है कि पार्किंग और अन्य विवाद को लेकर आए दिन अनबन होती है जिससे परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। मामला उदयपुर जिले के झाड़ोल का है। झाडोल CHC परिसर में दो पड़ौसियों के बीच पार्किंग और अन्य विषयों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है।

सोमवार की शाम करीब पांच बजे वहां पर पड़ौस के दुकानदार की और से अपने परिवार के सदस्य की गाड़ी पार्किंग महिला की दुकान की तरफ करने से लेकर अन्य बातों को लेकर ​​विवाद हो गया।

इस बीच विधवा महिला गंगा देवी ने हाथ में केरोसिन लेकर बाहर आई और अपने शरीर पर केरोसिन डाल दिया औार माचिस हाथ में लेकर अपने आप को आग के हवाले करने वाली थी। इस बीच आसपास के लोग और अस्पताल में आए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

महिला ने अपनी दुकान के बाहर आए दिन पड़ौसी की और से पार्किंग करने से लेकर दुकान पर आए दिन झगड़े की बात कहते हुए अपने केरोसिन डालने के बाद आग लगाने का प्रयास किया। इस बीच पड़ौसी महिला ही पहुंची और उसने उससे माचिस छीनी और समझाने का प्रयास किया। बाद में मौके पर झाड़ोल पुलिस थाने की टीम भी पहुंची महिला की पूरी पीड़ा सुनी। पुलिस ने पूरा मामला समझा तो वाहनों की पार्किंग से लेकर दुकान पर आने वाले ग्राहकों की खींचतान की बात सामने आई।

पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया तब वापस आपस में पड़ौसी से विवाद हो गया था। झाड़ोल पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #Rajasthan #Community #LawAndOrder

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News