पुलिस पर लगे गंभीर आरोप महिला ने घर मे घुस कर गाली गलोच मारपीट करने के लगाए आरोप

परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है

 | 
Man injures female partner fatally death on the spot Crime in Udaipur

 

 

Udaipur Times News, Crime News, Banswara News, बांसवाड़ा 18 अगस्त 2026 -  राजतालाब थाना क्षेत्र में पुलिस पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने रात के वक्त घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की।

पीड़ित महिला के परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता एमजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस बारे में राजतालाब थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि युवती का भाई लूट के मामले में संदिग्ध हैं, उसे पकड़ने के लिए घर गए थे। मारपीट के आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। Crime News

पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना 18 अगस्त की तड़के करीब 3 से 4 बजे की है।

पीड़िता और उसकी मां अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान डायल 112 नंबर की बोलेरो वाहन से कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर के दरवाजे पर लात मारकर उसे खोला और अंदर घुस गए। Udaipur News 

जब परिवार की महिलाओं ने उनसे पूछताछ की और इतनी रात को आने का कारण पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। Crime News

नर्सिंग कर रही युवती से मारपीट का आरोप पीड़िता ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में जॉब करती है और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। जब उसने पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तो उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके सिर पर कई बार डंडे बरसाए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घायल अवस्था मेंपीड़िता को महात्मा गांधी चिकित्सालय, बांसवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News