उदयपुर 21 दिसंबर 2024। ज़िले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में 2 साल पूर्व घर से लापता होने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला के सौतेले बेटे सहित एक सहयोगी और एक महिला तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब में की घर से लापता हुई महिला का उसी के सौतेले पुत्र कन्हैया लाल ने अपने सहयोगी अनिल की मदद से घर से अपहरण किया और उसकी उसकी हत्या कर गोमती नदी के किनारे उसको ले जाकर शव दफना दिया था।
इस मामले में पुलिस लापता हुई महिला की तलाश कर रही थी और मुखबिरों की मदद से उसके बारे में जानकारी जुटाना का प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान पुलिस को काफी अहम सुराग हाथ लगे और साथ में यह भी जानकारी लगी कि इस पूरी घटना में उसके सौतेले पुत्र का हाथ हो सकता है जब उसको पुलिस ने राउंड ऑफ कर उससे पूछताछ की तो उसने पुलिस पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 साल पूर्व उसने अपनी सौतेली मां का अपहरण अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर किया और यह घटना उसने गांव के रहने वाली एक महिला तांत्रिक के कहने पर की।
उसने पुलिस को बताया कि महिला तांत्रिक ने बताया था कि घर में जो समस्याएं हैं इसका कारण उसकी सौतेली मां है इसी के चलते उसने अपने एक सहयोगी अनिल के साथ मिलकर उसकी जान से मारने की योजना बनाकर इसके तहत उसने पहले अपनी मां का अपहरण किया और उसके बाद उसकी हत्या कर उसे गोमती नदी के पास ले जाकर दफना दिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से मृतक महिला का कंकाल और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं साथ ही पुलिस का कहना है कि अब उसका डीएनए करवा कर इसकी पुष्टि की जाएगी कि जिसका कंकाल मिला है या वहीं महिला है जो घर से 2 साल पहले लापता हुई थी। वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पुलिस इस मामले को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपनी सौतेली मां से पिछले कई सालों से नाराज रहता था और इसी दौरान जब महिला तांत्रिक के संपर्क में आया और उसने घर की समस्या होना बताया तो महिला तांत्रिक ने इन समस्याओं के पीछे उसकी सौतेली मां का हाथ बताते हुए उसे रास्ते से हटाने की बात कही थी, महिला तांत्रिक की बातों में आकर युवक ने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर बाकी हत्या करने की योजना बनाई, पहले उसका अपहरण किया और उसकी हत्या कर गोमती नदी के किनारे दफना दिया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal