सलूम्बर के तेजपुरा गांव में पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश
उदयपुर 20 फरवरी 2020। जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र के तेजपुरा गाँव में आज दोपहर एक युवती का शव पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। दोपहर के समय ग्रामीणों ने पेड़ पर शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
सलूम्बर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पेड़ के नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपॉर्ट और पुलिस जांच में ही खुल पायेगा की मामला हत्या का है या कुछ और ?
मृतक युवती की पहचान 18 वर्षीया दोली पुत्री मावा मीणा निवासी तेजपुरा सलूम्बर के रूप में की गई है। बताया जाता है की दोली लम्बे समय से बीमार चल रही थी जिसका इलाज चल रहा था। कल देर रात से घर से गायब थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका पता नही चल सका। आज दोपहर को जब ग्रामीण खेत के लिए निकले तो गाँव के बाहर पेड़ पर युवती का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।