हिरणमगरी सेक्टर 11 में महिला की मिली लाश

किराये के मकान में रह रही थी आबू रोड निवासी तलाकशुदा महिला

 | 
हिरणमगरी सेक्टर 11 में महिला की मिली लाश

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है 

उदयपुर 7 मार्च 2021। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित आलोक स्कूल के सामने एक भवन में किराये पर रहने वाली महिला की लाश रविवार शाम को उसके कमरे में पंखे से लटकी मिली। वहीँ आज फतेहसागर झील में भी देवाली नीमच खेड़ा निवासी महिला की लाश पाई गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सवीना थाना क्षेत्र के हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित आलोक संस्थान के सामने एक भवन में किराये पर रहने वाली 36 वर्षीया मनीषा सैनी की लाश उसके कमरे में पंखे पर फांसी पर झूलता हुआ मिला।  बताया जाता है की महिला तलाकशुदा थी और आबू रोड जिला सिरोही की रहने वाली थी।  प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालाँकि पुलिस ने अभी तक कारणों की पुष्टि नहीं की है।  

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सवीना थाना पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीँ पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है।  परिजनों के आने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News