उदियापोल रोडवेज बस स्टैंड के पास महिला की लाश मिली

महिला के परिजनों एवं समाजजनो ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।  

 | 
महिला का पति से झगड़ा होने के बाद 8-10 महीनो से प्रेमी गौतम गमेती के साथ रह रही थी

उदयपुर 26 जनवरी 2021। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के उदियापोल स्थित केंद्रीय बस स्टैंड के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक महिला की पहचान तारा कालबेलिया पत्नी लच्छू कालबेलिया की रूप में की गई।  महिला का पति से झगड़ा होने के बाद 8-10 महीनो से प्रेमी गौतम गमेती के साथ रह रही थी।  घटना के बाद महिला का प्रेमी फरार है।  

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सूरजपोल थाना पुलिस ने महिला की लाश को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। महिला के परिजनों एवं समाजजनो ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।  

बताया जाता है की महिला का पति से झगड़ा होने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ रह रह रही थी।  कल शाम महिला और उसके प्रेमी के बीच झगड़ा भी हुआ था।  आज सुबह महिला के प्रेमी ने मृतका के दामाद को फ़ोन कर बुलाया था।  जब महिला का दामाद और बेटी महिला से मिलने पहुंचे तो महिला की लाश मिली।  वहीँ महिला का प्रेमी गौतम मीणा फरार है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News