उदयपुर में ऑटो सफर के दौरान महिला की सोने की चूड़ी चोरी, पुलिस जांच शुरू
इलाज के लिए सेटेलाइट हॉस्पिटल जा रही महिला ने ऑटो चालक और अन्य सवारियों पर मिलीभगत से चूड़ी चोरी करने का जताया शक
उदयपुर 8 मई 2026- ऑटो सवार महिला की सोने की चूड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में इलाज के लिए अस्पताल जा रही एक महिला के हाथ से सोने की चूड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने ऑटो चालक और उसमें बैठी अन्य सवारियों पर मिलीभगत कर चोरी करने का शक जताया है।
पुलिस के अनुसार उदयपार्क सेक्टर-5 निवासी अनिता पत्नी रमेशचंद्र माईदासानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह सेटेलाइट हॉस्पिटल इलाज के लिए जा रही थी। सेक्टर-5 स्थित राजू भाई के गैराज के पास एक टेम्पो चालक ने उनसे पूछा कि कहां जाना है। महिला ने सेटेलाइट हॉस्पिटल जाने की बात कही, जिसके बाद वह टेम्पो में बैठ गई।
महिला के अनुसार टेम्पो में पहले से अन्य सवारियां भी मौजूद थीं। चालक ने कहा कि पहले बाकी सवारियों को उतारकर उन्हें हॉस्पिटल छोड़ देगा, लेकिन बाद में गोवर्धन वाटिका मनवाखेड़ा रोड पर उतारकर वहां से चला गया। इसके बाद महिला पैदल अस्पताल पहुंची और इलाज करवाकर घर लौट आई। अगले दिन जब महिला ने अपने हाथ की चूड़ियां उतारनी चाहीं तो एक सोने की चूड़ी गायब मिली। महिला का आरोप है कि टेम्पो चालक और उसमें बैठी सवारियों ने मिलकर उसके हाथ से चूड़ी काटकर या निकालकर चोरी कर ली। मामले में हिरणमगरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Hiranmagri #CrimeNews #GoldTheft #UdaipurCrime #BreakingNews #SatelliteHospital #LocalNews #UdaipurUpdates #PoliceInvestigation #AutoRickshaw #JewelleryTheft
