बस में चोरी करने वाली महिलाओं को पकड़ा

कुम्हारों का भट्टा क्षेत्र में ऑटो में बैठ रही दो संदिग्ध महिलाओं को बस चालकों ने पकड़ा ओर पुलिस को सौंपा

 | 
arrest

उदयपुर। जिले में लगातार बढ़ रही आपरा​धिक घटनाओं को रोकने में अब जनता भी सहयोग करने लगी है। ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया। कुम्हारों का भट्टा क्षेत्र में ऑटो में बैठ रही दो संदिग्ध महिलाओं को बस चालकों ने पकड़ा ओर पुलिस को सौंपा।

महिलाओं पर गत दिनों एक बस के यात्री के साथ चोरी करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार गत दिनों एक बस में सवार ज्वेलर्स का बैग काटकर पर्स चोरी लिया गया था।

इस मामले में पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर ही रही थी कि गुरुवार को बस चालकों ने इन महिलाओं को कुम्हारों को भट्टा क्षेत्र में ऑटो में बैठता देख लिया। इसके बाद ऑटो को रुकवाया और महिलाओं को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई।

इस पर सूरजपोल थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा और महिलाओं को पकड़कर थाने ले गए। चोरी की वारदात भूपालपुरा थाना क्षेत्र में हुई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News