माइंस में मलबा ढहने से 2 मजदूर दबे, एक की मौत दूसरा घायल

दो जेसीबी से मृतक के शव को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

 | 
mines

सूचना मिलने पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सवजी को खेरवाड़ा सीएचसी ले जाया गया

उदयपुर के खेरवाड़ा में उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत कारछा कला के लांबा पनवा में स्थित सौंप स्टोन खदान में काम करते समय पत्थर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई तथा दूसरा श्रमिक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लाम्बा पानवा स्थित सॉप स्टोन खदान में शुक्रवार खदान में श्रमिक काम कर रहे थे। अचानक खदान में मलबे के साथ भारी पत्थर गिरे। इस दौरान नीचे काम कर रहा 52 वर्षीय श्रमिक हकरा पुत्र कालू मीणा निवासी लाम्बा पानवा की दबने से मौत हो गई। वहीं, 55 वर्षीय सवजी पुत्र पूना मीणा गंभीर घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद श्रमिक डर कर मौके से भाग गए। 

सूचना मिलने पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सवजी को खेरवाड़ा सीएचसी ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर अस्पताल में रैफर किया गया।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News