Bhilwara: पानी समझकर कीटनाशक पीने से युवक की मौत
भीलवाड़ा के मानपुर गांव में खेत पर रखी बोतल से गलती से पी ली दवा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
भीलवाड़ा 5 फरवरी 2026 । जिले में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। युवक ने पानी की बोतल में भरा कीटनाशक गलती से पानी समझकर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है। यहां रहने वाला हरिलाल (25), पिता गोटू लाल जाट, 2 फरवरी को अपने खेत पर फसलों की रखवाली के लिए गया था। इसी दौरान खेत पर बनी टापरी में फसलों पर छिड़काव के लिए पानी में कीटनाशक दवा मिलाकर एक बोतल में रखी गई थी। प्यास लगने पर हरिलाल ने उसी बोतल का पानी पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे उसे तुरंत भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#Bhilwara #RajasthanNews #BhilwaraNews #Mandalgarh #Manpur #Rajasthan #UdaipurNews #AccidentNews #BreakingNews #LocalNews #RajasthanAccident #FarmIncident #YouthDeath #RajasthanPolice
