देर रात उदयपुर के सवीना में चाकूबाजी में युवक घायल

 | 
crime

 

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में रविवार रात इमाम हुसैन की नियाज़ के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि नियाज़ के दौरान फैज़ान उर्फ़ फ़ैज़ी पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में फैज़ान के गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल फैज़ान को तत्काल इलाज के लिए एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के कारणों और वारदात में शामिल युवकों की पहचान को लेकर जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News