उदयपुर में अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
arrest with weapon

Udaipur Times, Crime Update: 6 जून 2026। उदयपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई धानमण्डी थाना पुलिस द्वारा की गई। थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने मोहम्मद अमान उर्फ लक्की उर्फ माया (20)  निवासी चमन गली, छबीला भैरूजी, मुखर्जी चौक, हाल मस्तान बाबा के पीछे, लाल मगरी, मल्लातलाई को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 46/2026 दर्ज कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News