अमर नगर में तलवारों से लैस युवकों ने किया घर पर हमला

अंबामाता थाना क्षेत्र की घटना

 | 
crime

उदयपुर 27 जून 2023 । शहर अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई में के अमर नगर में कुछ बदमाशों ने तलवारों से लैस होकर एक घर और कार पर हमला कर दिया। 

जानकारी के अनुसार अमर नगर बी ब्लॉक निवासी कैलाश चंद्र सोनी एक नई कार अल्टरोस खरीद कर लाए थे। जैसे ही सोनी का परिवार रात 9:00 बजे पूजा कर कर घर पर कार लेकर आया और परिवार घर के अंदर दाखिल हुआ वैसे ही पीछे से आए बदमाशों ने कार पर तलवारों से हमला कर दिया।  

जब बीच बचाव करने कैलाश सोनी का बेटा संजय सोनी बाहर निकला हमलावरों ने उस पर भी तलवार से हमला करने की कोशिश की परंतु संजय सोनी बाल-बाल बच गया इसके बाद हमलावरों ने घर के दरवाजे पर भी तलवारों से वार किए। और हमलावर पत्थरबाजी करते हुए वहां से फरार हो गए। 

इसके तुरंत बाद पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय लोग अंबा माता थाने पहुंचे और लिखित में सूचना दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News