उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस के गेट से गिरकर युवक की मौत

उदयपुर से खजुराहो जा रही ट्रैन के जनरल कोच सफर कर रहा 25 वर्षीय आकाश शर्मा पुत्र प्रभू शर्मा निवासी बिहार,   झांसी की ओर जा रहा था। 
 | 
उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस के गेट से गिरकर युवक की मौत
जीआरपी के पास आकाश के मोबाइल नंबर पर उससे उसके संपर्क वाले लोगों का मोबाइल लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजन को उसकी मौत की सूचना दी जा सके।

उदयपुर 11 फरवरी 2020 । उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस से सफर कर रहा एक युवक सोमवार दोपहर 12.30 बजे जनरल कोच से नीचे गिर पड़ा। हादसे में बुरी तरह ज़ख़्मी हुए युवक की इलाज के दौरान ग्वालियर अस्पताल में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को उदयपुर से खजुराहो जा रही ट्रैन के जनरल कोच सफर कर रहा 25 वर्षीय आकाश शर्मा पुत्र प्रभू शर्मा निवासी बिहार,   झांसी की ओर जा रहा था। 

मुरैना स्टेशन से पहले महादेव नाका रेलवे क्रासिंग पर कोच के गेट पर बैठा आकाश शर्मा गिर पड़ा। जिससे उसका दायां हाथ कट गया । सिर में गंभीर चोट भी आई है। पैर में भी खरोंच के निशान आए हैं। हादसे के बाद आकाश बोल नहीं पा रहा था। हादसे के समय उसे किसी ने धक्का दिया या नींद का झोंका आने से वह खुद गिर पड़ा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। आकाश के बेहोश होने के कारण वह भी कुछ बता नहीं सका। 

बताया जाता है की युवक बिहार का रहने वाला बताया गया है । मुरैना अस्पताल में डाक्टर ने आकाश के क्षतिग्रस्त हाथ को शरीर से अलग कर दिया। और उसे ग्वालियर रेफर कर दिया जहाँ उसने दम तोड़ दिया। जीआरपी के पास आकाश के मोबाइल नंबर पर उससे उसके संपर्क वाले लोगों का मोबाइल लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजन को उसकी मौत की सूचना दी जा सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News