दूध तलाई में डूबे युवक की मौत

मृतक युवक की शिनाख्त सलमान बैग के रूप में हुई

 | 
doodh talai

उदयपुर 28 मार्च 2023 । दूध तलाई में एक युवक के डूबने से सनसनीखेज माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उदयपुर के गोताखोर छोटू खान हेला और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। छोटू हेला की टीम और सिविल डिफेंस की टीम ने मिलकर शव की तलाश की और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। 

घटना की जानकारी मिलने पर घंटाघर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए गए। युवक की पहचान 31 वर्षीय दीवान शाह कॉलोनी पटेल सर्कल निवासी सलमान बैग के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पानी से निकालकर मुर्दाघर में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान एक ऑटो चालक है। उसने कहीं से लोन लिया हुआ था।  पैसे की वापस लौटाने के दबाव को लेकर परेशान बताया जा रहा था।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News