हिरणमगरी में 22 वर्षीय युवक ने दी अपनी जान

6 माह पहले ही हुई थी शादी, फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया

 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 20 जुलाई 2022 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित शांति नगर मे एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

घर वालों को घटना को जानकारी बुधवार सुबह 6 बजे तब चला जब मृतक को नींद से उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया गया। काफी देर तक दरवाजा नही खुलने पर जब खिड़की से देखा गया तो पता चला की मृतक कमरे के अंदर फांसी पर लटका हुआ हैं। घर वालों ने गेट तोड़ कर मृतक को नीचे उतार कर एमबी हॉस्पिटल पहुँचाया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर हिरन मगरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर घर वालों के हवाले किया। मृतक के बड़े भाई नरेंद्र ने बताया की मृतक रोहित दुर्गाशंकर सेक्टर 5 मीनाक्षी होटल के पीछे शांति नगर ला रहने वाला था, जनवरी मे ही शादी हुई थी, बीवी अभी फिलहाल मायके अजमेर गई हुई हैं। मृतक युवक रात को करीब 10 बजे घर वालों से मिला था, जिसके बाद अपने कमरे मे चला गया।

नरेंद्र ने कहा की उसके भाई को कोई तकलीफ नही थी फिर ऐसा कदम क्यू उठाया। फिलहाल घटना के कारणों का कुछ पता नही चला। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News