सेक्टर 14 में युवक पर हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल

 | 
crime

उदयपुर 2 जून 2023 । शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में अज्ञात कार में आए पांच युवकों ने 25 वर्षीय युवक विश्वजीत सिंह शक्तावत पुत्र अमर सिंह शक्तावत पर हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। जिसका पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

जानकारी के अनुरूप घायल युवक के दोस्त मौके पर एकत्रित हो गए। साथ ही बताया जा रहा है की घायल विश्वजीत सिंह शक्तावत 2017-18 में कॉमर्स कॉलेज से महासचिव के पद पर कार्यरत था। घटनाक्रम के घटित होने के स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आए हैं हालांकि घायल को मौके पर पहुंचे मित्र त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराणा भोपाल चिकित्सालय की इकाई ट्रॉमा वार्ड में भर्ती  करवाया है जहाँ वह उपचारररत है।  

बताया जा रहा है घटना में घायल हुआ विश्वजीत सिंह शक्तावत अपनी सफेद कलर की बलेनो कार में सेक्टर 14 रंगीला हनुमान जी के मंदिर के यहां बैठा था तभी अचानक अज्ञात कार में सवार होकर आए पांच युवकों ने अचानक वार करते हुए हथियारों से उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल विश्वजीत सिंह शक्तावत के बाएं पैर और हाथ पूरी तरह से जख्मी हो गए। कई अंदरूनी चोटें आने की बात सामने आ रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News