युवक की हत्या के आरोप में 4 आरोपी डिटेन

हत्या के बाद परिजन और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की थी 

 | 

उदयपुर 1 अप्रैल 2026। ज़िले के खेड़ाघाटी बलीचा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को डिटेन किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। DSP राजीव राहर के अनुसार आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिले हैं और जांच जारी है। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए सहमति बनी। खेरवाड़ा सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की देर रात पाटिया थाना क्षेत्र के खेड़ाघाटी बलीचा में 6 बदमाशों ने नीलेश गरासिया (35) पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। नीलेश अपने चचेरे भाई की शादी समारोह से स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोककर हमला किया।

परिजनों के अनुसार, नीलेश कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद से गांव आया था और वहां बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। घटना के बाद 31 मार्च को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि नीलेश और आरोपियों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। शादी समारोह से बाहर निकलते ही आरोपियों ने बाइक से पीछा किया और बीच रास्ते में स्कूटी रुकवाकर हमला कर दिया। हमले में तलवार और अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurCrime #BreakingNewsUdaipur #Balicha #Kherwada #CrimeNews #RajasthanPolice #JusticeForVictim #LocalNewsUdaipur #UdaipurUpdates #Garasia #IndiaNews #LawAndOrder

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal