बिच्छू घाटी इलाके में युवक की हत्या

रंजिश के चलते दो गुटों के बीच मारपीट में बीच बचाव करने गया तहा मृतक युवक 
 | 
murder

उदयपुर 8 अप्रैल 2026। शहर के बिच्छू घाटी इलाके में मंगलवार रात मारपीट और चाकू बाजी के बाद एक युवक की हत्या होने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान साहिल पिता आरिफ निवासी अंबावगढ़ कच्ची बस्ती के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब साहिल अपने एक दोस्त जीशान उर्फ़ हड्डी निवासी बिच्छू घाटी के साथ ठोकर चौराहा निवासी नईम और उसके अन्य साथियों द्वारा की जा रही मारपीट में बीच बचाव करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान नईम और उसके साथियों ने साहिल के साथ मारपीट करना शुरू कर दी और उनमें से एक ने साहिल के सीने पर चाकू से हमला किया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।  

घटना के बाद आरोपी नईम और उसका साथी बालमुकुंद और अन्य सब मौके से फरार हो गए कुछ देर बाद इलाके के लोगों द्वारा साहिल को एमबी चिकित्सालय लाया गया जहां पर उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर घंटाघर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य थाने के थाना अधिकारी और जाब्ता भी अस्पताल के बाहर तैनात कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक साहिल के दोस्त जीशान और हड्डी और ठोकर चौराहा निवासी नईम के बीच में पुरानी कोई रंजिश है जिसको लेकर मंगलवार रात दोनों के बीच में कोई बात हुई जिसके बाद जीशान को मारने के लिए नईम अपने अन्य साथियों को लेकर बिच्छू घाटी पहुंचा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सब की तलाश जारी है तो वहीं मृतक साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने मुआवज़े, सरकारी नौकरी और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इंकार कर दिया है। 

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCity #Rajasthan #RajasthanNews #RajasthanPolice #BichchuGhati #Ambavgarh #LocalNews #UdaipurCrime #CrimeNews #BreakingNews #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #CrimeUpdate #PublicSafety #हत्या #मर्डर #UdaipurMurder #StabbingCase #JusticeForSahil #PoliceInvestigation #GroundReport #CityNews  #TrendingNews #ViralNews
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News