उदयपुर में आपसी विवाद में युवक की हत्या, 6 आरोपी डिटेन
Udaipur Times News , Crime News , Murder News उदयपुर 10 नवंबर 2026 | शहर के सवीना थाना क्षेत्र के धोल की पाटी गांव में सोमवार देर रात आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर डंडे से बेरहमी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अर्जुन लोहार (35) निवासी धोल की पाटी के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था।
वारदात सोमवार रात करीब 11:50 बजे हुई। Crime News
थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि झगड़े में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। Udaipur News
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। घटना के बाद रात में ही 6 आरोपियों को डिटेन कर लिया गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।