उदयपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के रामपुरा में रॉयल गार्डन के सामने आज शाम को दो बाइक सवार युवको ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना
शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के रामपुरा में रॉयल गार्डन के सामने आज शाम को दो बाइक सवार युवको ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई जबकि फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना के सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची अम्बामाता थाना पुलिस ने गोलीबारी में घायल युवक गजेंद्र छापरवाल को लोगों की सहायता से एमबी अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक गजेंद्र छापरवाल दो साल पहले मल्लातलाई इलाके में हुए विक्रम लोट मर्डर केस का मुख्य आरोपी था और एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।
फायरिंग की इस घटना के बाद बड़ी तादाद में लोग एमबी अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। इस पूरे घटनाक्रम को दो साल पहले हुए विक्रम लोट के मर्डर से जोड़कर देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम लोट के परिजन उसके हत्याकांड के बाद से ही गजेंद्र छापरवाल से रंजिश रखें हुए थे। ऐसे में आज उन्होंने मौका देख कर गजेंद्र छापरवाल पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में विक्रम लौट के भाई सुनील लोट का नाम सामने आ रहा है।
हालांकि उक्त मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी अभी किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में अभी अम्बामाता थाना पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।
