मंदिर में चोरी कर रहे युवक को पीटा

4 मौके से हुए फरार 

 | 
mandir

उदयपुर ज़िले के मावली के गन्दोली खेड़ा गांव में मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देते एक चोर को रंगे हाथों ग्रामीणों ने पकड़ा और 4 मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार मावली क्षेत्र के आसपास लगातार चोरी की वारदातों बढ़ रही थी ऐसे में ग्रामीणों ने सतर्कता बरते हुए गांव में निगरानी रखना शुरू किया गन्दोली खेड़ा गांव में हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। वहीं खड़ी कुछ गाड़ियों के कांच भी तोड़कर अंदर से सामग्री लूटने के इरादे में थे तभी ग्रामीणों ने डेरा डालकर उन्हें पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।  ग्रामीणों का कहना था कि एक चोर को पकड़ा बाकी 4 लोगो को देख भाग गए। जिसमें वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है वही मावली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News