Zomato Delivery Boy को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
उदयपुर 10 मई 2024। शहर के आयड़ छीपा मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय महोम्मद साबिर पिछले 6 महीनों से Zomato Delivery boy के रूप मे कार्यरत था, बीती रात साबिर Pacific Hospital भीलो का बेदला से डिलीवरी खाने देकर लौट रहा था तभी रोड क्रॉस करने के दौरान पीछे गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने साबिर को टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल साबिर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही मौके पर मौजूद लोगों उसे पास ही के अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।
वहीं हादसे के बाद मौके पर कार चालक कार को मौके पर छोड़ फरार हो गया, साथ ही मृतक के परिजनों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया है।
वहीं पुलिस ने कार को जब्त करते हुए कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
