गिट्स के 12 छात्रों का इनटाइम टेक में चयन

गिट्स के 12 विद्यार्थियों का प्रमुख आई.टी. एम.एन.सी. इनटाइम टेक में 5.5 लाख के सालाना पैकेज पर चयन

 | 
GITS

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में ऑनलाइन केम्पस इन्टरव्यू द्वारा गिट्स के 12 विद्यार्थियों का चयन प्रमुख आई.टी. कम्पनी इनटाइम टेक में 5.5 लाख के सालाना पैकेज के साथ जूनियर साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर चयन हुआ।   

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि इनटाइम टेक आई.टी. के क्षेत्र में वर्ष 2009 से 700 से अधिक कर्मचारियों के साथ एमपीएस पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं जिसका मुख्यालय यू.एस.ए. में हैं। कम्पनी के एच.आर. कृतिका गुप्ता व उनकी टीम नेे सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से उपलब्धियों व जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया । 

उसके पश्चात् ऑनलाइन परीक्षा, तकनीकी इन्टरव्यू व एच. आर. इन्टरव्यू के माध्यम से कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी अनुभूति झा, कृष्णपाल सिंह देवडा, दलपत, ज्ञानेन्द्र कुमार, शुभम सोनी, गरिमा सोनी, लोविशा जैन, अंश सोनी, रितिक नानावटी एवं इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थी रिदिमा जैन, दिक्षिता सैनिक एवं आयुषी त्रिपाठी का चयन 5.5 लाख के सालाना पैकेज के साथ जूनियर साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर चयन किया। 

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र एवं वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News