सीए फाइनल में उदयपुर से 175 छात्र उत्तीर्ण हुए

73.75 प्रतिशत के साथ प्रथम विनम्र काबरा, 68.88 प्रतिशत के साथ द्वितीय मुस्तफ़ा कुतुब, 63.63 के साथ तृतीया स्थान पर विभव मिश्रा रहे

 | 
Vinamra Kabra Udaipur AIR 11 CA Final Results of May 2022 Examination Topper from Udaipur

उदयपुर। आईसीएआई की ओर से आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में उदयपुर सेंटर के कुल 647 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमे से 175 उतीर्ण रहे।
  
उदयपुर ब्रांच ऑफ़ सी आई आर सी ऑफ़ आई सी ए आई चेयरमैन शैलेंद्र कुणावत ने बताया कि जिसमे 73.75 प्रतिशत के साथ प्रथम विनम्र काबरा, 68.88 प्रतिशत के साथ द्वितीय मुस्तफ़ा कुतुब, 63.63 के साथ तृतीया स्थान पर विभव मिश्रा रहे।

इसके अलावा दोनो ग्रुप में भाग लेने वाले 232 विद्यार्थियों में से 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। जिसमे ग्रुप प्रथम से 18 विद्यार्थी एवम ग्रुप द्वितीय से 33 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

प्रथम ग्रुप में भाग लेने वालों  226 विद्यार्थियों में से 50 एवम द्वितीय ग्रुप में भाग लेने वाले 189 विद्यार्थियों में से 43 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News