Udaipur Times, Education News: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर का 27वाँ स्थापना दिवस समारोह रविवार, 1 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जन संचार संस्थान, जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार होंगे। समारोह में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति डॉ. बी.एल. चौधरी सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के पूर्व कुलपति एवं उच्च शिक्षा में राज्यपाल के सलाहकार प्रो. कैलाश सोडाणी अति विशिष्ट अतिथि होंगे। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु डॉ. कैलाश डागा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे
समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अशोक कुमार समारोह में अतिथियों का स्वागत करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अशोक कुमार समारोह में पधारने वाले अतिथियों का स्वागत करेंगे।
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सायंकाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय एवं राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के भवनों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा।
स्थापना दिवस समारोह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों की उपलब्धियों को रेखांकित करने तथा कृषि एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की भूमिका और योगदान को साझा करने का अवसर होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की समस्त इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, संकाय सदस्यों, शैक्षणेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों की उपस्थिति अपेक्षित है। उदयपुर से बाहर स्थित विश्वविद्यालय की इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से समारोह में भाग ले सकेंगे, जिसके लिए आयोजन का वेब लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।