कोटा से उदयपुर पहुंचे 33 विद्यार्थी

सभी की हुई स्वास्थ्य जांच, रहेंगे क्वारेंटाइन में
 | 

उदयपुर, 25 अप्रेल 2020। कोरोना महामारी के दौरान जारी लॉकडाउन की अवधि में कोटा में कोचिंग व अध्ययन हेतु निवासरत 33 विद्यार्थी अपने मूल जिले उदयपुर पहुंचे। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इन्हें क्वारेंटाइन रखा गया है।

कोटा से पहुंचे समस्त विद्यार्थियों की बड़गांव उपखण्ड अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन में चिकित्सा दल ने स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें संक्रमण संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली। अब ये समस्त विद्यार्थी निर्धारित अवधि तक जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहित खेलगांव स्थित टीएडी की आर्चरी एकेडमी में क्वारेनटाइन में रहेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News