गिट्स के 7 छात्रों का तत्वसाॅफ्ट में चयन

गिट्स के 07 विद्यार्थियों का प्रमुख आई.टी. कम्पनी तत्वसाॅफ्ट में 4.2 लाख तक के सालाना पैकेज पर चयन

 | 
GITS

तत्वसाॅफ्ट आई.टी. के क्षेत्र में वर्ष 2001 से विश्व में 30 देशों में अपनी सेवाएं जावा, नोड जेयस, पी.एच.पी. एवं रूबी ऑन रेल पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

उदयपुर 21 अगस्त 2021 । गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में ऑनलाइन केम्पस इन्टरव्यू द्वारा गिट्स के 07 विद्यार्थियों का चयन प्रमुख आई.टी. कम्पनी तत्वसाॅफ्ट में 4.2 लाख तक के सालाना पैकेज के साथ साॅफ्टवेयर डवलपपर के पद पर चयन हुआ।   

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि तत्वसाॅफ्ट आई.टी. के क्षेत्र में वर्ष 2001 से विश्व में 30 देशों में अपनी सेवाएं जावा, नोड जेयस, पी.एच.पी. एवं रूबी ऑन रेल पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। कम्पनी नेे सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से उपलब्धियों व जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया । 

उसके पश्चात् ऑनलाइन परीक्षा, तकनीकी इन्टरव्यू व एच. आर. इन्टरव्यू के माध्यम से कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी पूर्वी अग्रवाल, कृष्णपाल सिंह देवड़ा, लोविशा जैन, तन्मय माथुर, अनुभूति झा, रितिक नानावटी तथा रिदिमा जैन का चयन 4.2 लाख तक के सालाना पैकेज के साथ साॅफ्टवेयर डवलपपर के पद पर चयन किया। 

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र एवं वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News