राजस्थान मे डिजिटल शिक्षा हेतु 9000 स्मार्ट क्लास और 7000 ICT लैब स्थापित होगी

 | 
Smart Classes to be made in Rajasthan

 

Udaipur Times, Education News: राजस्थान में डिजिटल शिक्षा के महत्व को देखते हुए विद्यार्थियों को इससे जोड़ने के लिए लगभग 107 करोड़ रुपये की लागत से 9,000 स्मार्ट क्लास स्थापित की जाएंगी।

लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से 80,000 टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे तथा करीब 880 करोड़ रुपये की लागत से 7,000 आईसीटी लैब स्थापित की जाएंगी।

वहीं, मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए 88,724 इंटरनेट कनेक्शन सहित निःशुल्क टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। फरवरी 2024 से अब तक तीन शैक्षणिक सत्रों के चिन्हित विद्यार्थियों को कुल 19,766 अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए।

83,783 नवीन कक्षा-कक्षों के लिए 8,378.30 करोड़ रुपये

प्रदेश के सभी 41 जिलों में तकनीकी सर्वे के आधार पर लगभग 12,500 करोड़ रुपये का तीन-वर्षीय रोडमैप तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत 3,587 नए विद्यालय भवनों पर लगभग 2,487.75 करोड़ रुपये, 83,783 नवीन कक्षा-कक्षों पर लगभग 8,378.30 करोड़ रुपये, 22,589 विद्यालयों में मेजर रिपेयर पर लगभग 1,129.45 करोड़ रुपये तथा 13,616 नए शौचालय परिसरों पर लगभग 340.40 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News