BN की कन्या इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बनाई पेंटिंग्स

चित्रों द्वारा मनाया गया महिला दिवस

 | 
BN

महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की कन्या इकाई के दृश्य कला विभागद्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में की छात्राओं द्वारा बनाई गई महिला के विभिन्न स्वरूपों की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के चैयरपर्सन प्रदीप कुमार सिंह पुरावत, कुल सचिव पर्वत सिंह राठौड़, अधिष्ठाता डाॅ. देवेन्द्र सिंह सिसोदिया, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ राजेन्द्र सिंह शक्तावत के द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए चैयरपर्सन प्रदीप कुमार सिंह पुरावत ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। यह अच्छे समाज की निशानी है। महिलाओं का समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। कुलसचिव पर्वत सिंह राठौड़ ने भी छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की और कहा कि महिला आज सेना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रही हैं।

विभागाध्यक्ष डाॅ. कंचन राठौड़ ने बताया कि छात्राओं ने विभिन्न चित्र शैलियों यथा रेखांकन, पोट्रेट, ग्राफिक्स, आदि स्वरूपों में चित्रों का बनाया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर डाॅ. अपर्णा शर्मा, डाॅ. माधवी राठौड़, डाॅ. परेश द्विवेदी, डाॅ. हुसैनी बोहरा आदि संकाय सदस्यों के साथ छात्राओं द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News