CBSE बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित होगी
10th की परीक्षा 15 फ़रवरी से 21 मार्च के बीच जबकि 12th की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल के बीच
| Dec 29, 2022, 21:41 IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से होगी। सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइम टेबल गुरुवार को जारी कर दिया. जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी।

जबकि कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी से 14 जनवरी के बीच होगी। बोर्ड परीक्षा की पूरी जानकारी सीबीएसई वेबसाइट पर मौजूद है।
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
1. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए CBSE 10th-12th Date Sheet के लिंक पर क्लिक करें।
3. कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल आ जाएगा।



