गिट्स के छात्र हर्ष सोनी का टिकरटेप में 11 लाख के पैकेज पर चयन

टिकरटेप कम्पनी मिच्युअल फण्ड, स्टोक एक्सचेंज, एक्सचेंज टेंड फण्ड आदि पर लोगों को डेटा एवं सूचना प्रदान कराती हैं

 | 
harsh soni

उदयपुर 23 जनवरी 2023। गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर में कम्प्युटर साईंस इन्जिनियरिंग के विद्यार्थी हर्ष सोनी का प्रमुख कम्पनी टिकरटेप में 11 लाख के सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर डवलपमेंट इन्जिनियर के पद पर चयन हुआ।

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. एस. राठौड ने बताया कि टिकरटेप कम्पनी मिच्युअल फण्ड, स्टोक एक्सचेंज, एक्सचेंज टेंड फण्ड आदि पर लोगों को डेटा एवं सूचना प्रदान कराती हैं, तथा साथ ही इन्वेस्ट एवं फाईंनेंस सम्बन्धी कार्यो में लोगों को सहायता प्रदान करती हैं। इसका मुख्यालय बैंगलोर में हैं।

ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट हेड अरविन्द सिंह पेमावत के अनुसार कम्पनी ने सर्वप्रथम पीपीटी एवं इन्ट्रेक्शन के माध्यम से कम्पनी के बारे में विद्यार्थी को अवगत कराया। उसके पश्चात् लिखित परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एच. आर. के माध्यम से कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थी हर्ष सोनी का चयन 11 लाख तक के सालाना पैकेज पर किया। वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के सवर्णिम भविष्य की कामना की। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News