गिट्स के दो छात्रों का लैंडमार्क ग्रुप-मैक्सफैशन लिमिटेड़ में चयन

05 लाख के सालाना पैकेज पर चयन
 | 
gits

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर में ऑनलाइन केम्पस इन्टरव्यू द्वारा विश्व की प्रमुख कम्पनी लैंडमार्क ग्रुप-मैक्सफैशन लिमिटेड में एम.बी.ए. के  02 विद्यार्थियों का चयन 05 लाख तथा 4.75 लाख के सालाना पैकेज के साथ क्रमशः मैनेजमेंट ट्रेनी एच. आर. एवं मैनेजमेंट ट्रेनी स्टोर ऑपरेशन के पद पर चयन हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने यह बताया कि लैंडमार्क ग्रुप-मैक्सफैशन लिमिटेड कम्पनी 18 देशो में 1900 से ज्यादा आउटलेट्स तथा 55000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ रिटैलिंग, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर तथा होटल क्षेत्र में विश्व में अपनी सेवाए प्रदान कर रही है। 

कम्पनी एच आर व उनकी टीम ने सर्वप्रथम कम्पनी एवं जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी एवं उसके उपरान्त तकनीकी इन्टरव्यू एवं एच. आर. इन्टरव्यू द्वारा एम.बी.ए. के 02 विद्यार्थियों लवीशा शर्मा का मैनेजमेंट ट्रेनी एच. आर. के पद पर 5 लाख के सालाना पैकेज तथा संजय मोड का मैनेजमेंट ट्रेनी स्टोर ऑपरेशन के पद पर 4.75 लाख के सालाना पैकेज पर चयन किया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News