गिट्स के 10 छात्रों का पिनेक्कल इन्फोटेक में चयन

केम्पस इन्टरव्यू द्वारा प्रमुख मल्टीनेशनल कम्पनी में 3 लाख के सालाना पैकेज पर चयन

 | 
gits

उदयपुर। गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा बी.टेक. मेकेनिकल इन्जिनियरिंग के 4, सिविल इन्जिनियरिंग के 5 एवं इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग के 1 विद्यार्थियों का चयन प्रमुख एमएनसी कम्पनी पिनेक्कल इन्फोटेक में ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर तीन लाख के सालाना पैकेज पर चयन हुआ। 

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने यह बताया कि पिनेक्कल इन्फोटेक 1991 से 1251 से ज्यादा कर्मचारियो के साथ बिल्डिंग इनफोरमेंशन मोडलिंग, स्टेडियम, एयरपोर्ट, हॉस्पीटल, मेडिकल सेंटर, टॉवर, युनिवर्सिटी केम्पस इत्यादि के कंस्ट्रक्शन में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। भारत, यु.एस.ए., यू.के., यू.ए.ई., इटली एवं स्वीटरजरलेण्ड प्रमुख कम्पनी के निर्यात केन्द्र हैं। 

कम्पनी के प्रतिनिधियो ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से विद्यार्थियों को कम्पनी की उपलब्धियों व जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया । उसके पश्चात् तकनीकी परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं एच. आर. इन्टरव्यू के माध्यम से मेकेनिकल इन्जिनियरिंग के 4 विद्यार्थी गौतम राठौर, हरि प्रताप सिंह, भुवनेश मेवाड़ा एवं शोएब अख्तर, सिविल इन्जिनियरिंग के 5 विद्यार्थी मनोज चंदेल, हर्षवर्धन सिंह दुलावत, देवराज सिंह पवार, जैनिश जैन और स्वीटी टॉक तथा इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग के विद्यार्थी आशीष पालीवाल का ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर चयन किया। 

संस्थान के निदेशक डॉ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News