गिट्स में शिक्षकों के सम्मान में समारोह का आयोजन


गिट्स में शिक्षकों के सम्मान में समारोह का आयोजन

विज्ञान आधारित शिक्षा में योगदान देने वाले 350 से अधिक शिक्षको का सम्मान किया

 
Gits

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन देने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एक्सपो 2022 के माध्यम से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। यह एक्सपो गिट्स के 20 साल सफलतापूर्वक पूरा करने के उपलक्ष्य में किया गया।

गिट्स के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद अच्छे केरियर की चुनाव के लिए छात्र-छात्राओं के मन में ढेरों सारी आशंकाएं होती हैं। कोई इंजिनियरिंग, कोई मेडिकल तो कोई अन्य क्षेत्र में केरियर बनाने के लिए उधेड-बुन में लगा रहता हैं। छात्र-छात्राओं को इसी उधेड-बुन को सुलझाने में एक शिक्षक का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। 

राष्ट्र के निर्माण एक शिक्षक का योगदान अतुलनीय श्री मिश्र ने कहा कि मुझे ऐसे शिक्षकों का सम्मान करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती हैं कि समाज के इस भावी मार्गदर्शक को उच्च सम्मान दिया जाये। इसी उद्देश्य से इस एक्सपो 2022 का आयोजन किया गया। 

इस शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश आमेटा, जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चैबीसा व कर्नल एन.एस. राठौड ने शिक्षकों के सम्मान में अपने अपने व्यक्तव्य प्रस्तुत कर शिक्षको का मान बढाया।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने कहा कि शिक्षको को परिभाषित करना बहुत ही मुश्किल हैं। शिक्षकों की निश्पक्क्षता, ईमानदारी तथा समाज के प्रति उसके दायित्व की तुलना नहीं की जा सकती हैं तभी तो महान चाणक्य ने कहा था कि शिक्षक कभी साधारण नही होता हैं प्रलय और निर्माण उसके गोद में पलते हैं। 

मुख्य वक्ता के रूप में एम.बी.ए. निदेशक डाॅ. पी.के. जैन अतिथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक शिक्षक का सम्मान नहीं अपितु उनकी ऊर्जा का सम्मान क्योंकि एक शिक्षक ही अपनी ऊर्जा से मिट्टी से सोना में बदलता हैं। एक शिक्षक और छात्र का सम्बन्ध आत्मा का होता हैं भाव व भूमिका में डूबने से ही शिक्षक महान बनता हैं। अपनी संस्कृति में गुरू का स्थान भगवान से उपर माना गया हैं। 

निदेशक आई.क्यू.ए.सी. डाॅ. सुधाकर जिंदल के अनुसार एक सफल विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता हैं। जो अपने दायरे, साहस और अपनी मेहनत से विद्यार्थी के जीवन को मजबूत आकार देता हैं। हर किसी के जीवन को संवारने में शिक्षकों की महती भूमिका होती हैं। ऐसे में शिक्षको के प्रति हमारा दायित्व बनता है कि हम उनको उचित सम्मान दे जिसके वे हकदार हैं। गिट्स एक्सपो 2022 शिक्षको को सम्मान देने की छोटी सी पहल हैं। 

कार्यक्रम के संयोजक पी.आर.ओ. मोहित माथुर के अनुसार इस शिक्षक सम्मान समारोह में खास तौर पर विज्ञान आधारित शिक्षा में योगदान देने वाले 350 से अधिक शिक्षको का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. दिपिका साहू द्वारा किया गया। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal