जेईई मेन की परीक्षा फीस में 65 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी, छात्रों पर पड़ेगा आर्थिक भार
सामान्य वर्ग के छात्रों की फीस 650 रु से हुई 1000 रु
| Dec 28, 2022, 13:17 IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंजीनियरिंग (यूजी) में प्रवेश के लिए होने वाले जेईई मेन एग्जाम की फीस में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी हैं। 2022 में सामान्य वर्ग के छात्रों की फीस 650 रुपए थी जो 2023 के लिए एक हज़ार रुपए कर दी गई हैं।
वहीं आरक्षित श्रेणी में 2022 के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपए था जो कि 2023 के लिए बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर फीस में की गई वृद्धि से छात्रों पर इसका आर्थिक भार पड़ेगा। वहीं एनटीए को कमाई में काफी फायदा होगा।
| जनरल/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी |
| वर्ष | कैंडिडेट | फीस |
| 2022 | मेल | 650 |
| फीमेल | 325 | |
| 2023 | मेल | 1000 |
| फीमेल | 800 |
| एससी/ एसटी / पीडब्ल्यूडी |
| वर्ष |
कैंडिडेट | फीस |
| 2022 | मेल | 325 |
| फीमेल | 325 | |
| 2023 | मेल | 500 |
| फीमेल | 500 |
