MLSU में माइक्रोसॉफ्ट एवम् सेप के संयुक्त तत्वावधान में शुरू होगा पांच दिवसीय एफडीपी

 माइक्रसॉफ्ट के साथ मिलकर सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 21 फरवरी से इंडस्ट्री 4.0 एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित होगा एफडीपी-कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह

 | 
mlsu

देश के सभी संस्थान के प्रतिनिधि इसमें ले सकेंगे भाग 

सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक देश के सभी शिक्षण संस्थाओं के लिए एफडीपी (फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम) का आयोजन होने जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने बताया कि  यह पांच दिवसीय कार्यशाला सुखाड़िया विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट एवम् सेप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगी।

इस कार्यशाला का मुख्य विषय इंडस्ट्री 4.0 एवम् आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रहेगा। प्रो सिंह ने यह भी जानकारी दी कि यह कार्यशाला पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी एवम् देश के सभी संस्थान के प्रतिनिधि इसमें भाग ले सकेंगे।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों को इंडस्ट्री 4.0 एवम् आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हुए नए शोध एवम् वर्तमान स्थिति से अवगत करवाना है जिससे कि उन संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी इसकी जानकारी मिल सके। कार्यशाला में  मुख्य वाचन प्रोफेसर अनिल कोठारी समन्वयक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के द्वारा दिया जाएगा

कार्यशाला के कन्वेनर प्रो नीरज शर्मा एवम् ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ सचिन गुप्ता होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News