RBSE- 12वीं आर्टस का रिजल्ट जारी- लड़कियों ने मारी बाज़ी

टॉप 20 में भी नहीं जिले का कोई छात्र

 | 
RBSE
94.11 प्रतिशत रहा उदयपुर का रिजल्ट 

उदयपुर 6 जून 2022 । RBSE- 12वीं आर्टस का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल आर्टस में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल से इस साल परिणाम करीब 3 प्रतिशत कम रहा। साल 2021 में 12वीं आर्टस का रिजल्ट 99.12 प्रतिशत रहा। कोरोना की वजह से साल 2021 में परीक्षाएं नहीं हो पाई थी और तय फार्मूला पर परिणाम घोषित किया गया था।

उदयपुर में इस साल कुल 22862 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 10983 लड़के और 11879 लड़कियां थी। इनमें से 22262 छात्रों ने परीक्षा दी थी । इनमें 10629 लड़के और 11633 लड़कियां थी। इनमें से 20950 छात्र यानी 94.11 प्रतिशत छात्र पास हुए। पिछली बार उदयपुर का आर्टस का परिणाम 99.12 प्रतिशत था। जबकि इस साल उदयपुर 12वीं आर्टस का परिणाम 94.11 प्रतिशत रहा। 

हर बार की तरह उदयपुर में इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी। लड़कियों का परीक्षा परिणाम जहां 94.54 प्रतिशत रहा। वहीं लड़कों का परीक्षा परिणाम 93.63 प्रतिशत रहा। कुल पास होने वाले 20950 छात्रों में से 7268 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन, 10878 ने सैकंड डिविजन और 2804 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News