पर्यटक गाइड भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

परीक्षा राज्यभर के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई 

 | 
exam guide

पर्यटन विभाग ने पर्यटक गाइड भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार पर्यटन विभाग और नोडल एजेंसी होटल प्रबंधन संस्थान,जयपुर की वेबसाइट पर दिए गए लिंक www.rajguidetraining2022.in पर जा कर देख सकते है।
 

पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक गाइड भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2022 को दो पारियों में किया गया था। परीक्षा राज्यभर के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती में कुल
8548 अभ्यर्थी सम्मलित हुए। लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए अतिशीघ्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और प्रशिक्षण उपरांत उन्हें परिचय पत्र दिया जायेंगे जिससे की वर्तमान पर्यटन सीजन में इन युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2020-21 में 5000 स्थानीय स्तरीय और 1000 राज्य स्तरीय पर्यटक गाइडों के चयन और प्रशिक्षण की घोषणा की थी। राज्य सरकार द्वारा पर्यटक गाइडों के चयन और प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुगम बनाने और इस प्रक्रिया को समय पर पूर्ण करने के उद्देश्य से नियम और प्रावधानों का सरलीकरण किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News