131 प्रिंसिपल डीईओ प्रमोट, उदयपुर के 7 प्रिसिंपल शामिल

पदोन्नत ज़िला शिक्षा अधिकारियों को वर्तमान स्थान पर ही कार्य ग्रहण करना होगा
 | 
REB

शिक्षा विभाग के 131 प्रिसिंपल को डीईओ के पदों पर पदोन्नति मिली हैं। राज्य सरकार ने डीईओ पदों पर पदोन्नत प्रिसिंपल के चयन आदेश जारी किए हैं। चयन सूची में उदयपुर के 7 प्रिंसिपल को डीईओ बनाया गया हैं। डीईओ पदों पर वर्ष 2021-22 की डीपीसी पिछले माह 28 फरवरी को की गई थी। पदोन्नत ज़िला शिक्षा अधिकारियों को वर्तमान स्थान पर ही कार्य ग्रहण करना होगा। इनके पोस्टिंग आदेश अलग से जारी होंगे। 

चयन सूची में उदयपुर के 7 प्रिसिंपल को बनाया डीईओ

नाम : वर्तमान पद 
लालू राम गरासिया : प्रिंसिपल, डबोक
कमलेंद्र सिंह राणावत : एसोसिएट प्रोफेसर, एससीईआरटी 
दुर्गेश मेनारिया : प्रिंसिपल, पुरोहित की मादड़ी
सरस्वती माहेश्वरी : प्रिंसिपल, आयड़ स्कूल
कुंज बिहारी भारद्वाज : एसीबीईओ, गोगुंदा 
सतीश गांधी : एसीबीईओ, ऋषभदेव
चंद्रशेखर जोशी : अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक)

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News