राजस्थान में यहां बनेगा नया ITI भवन, छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
ITI Rajasthan

Udaipur Times, Rajasthan News: 3 जून 2026। राजस्थान के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बजट वर्ष 2025-26 में सुमेरपुर में नवीन  ITI  खोलने की घोषणा की गई थी। अब कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने ITI के नए भवन निर्माण के लिए 8.5 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस पर स्थानीय विधायक और पशुपालन, गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर की जनता की ओर से  का आभार प्रकट किया है। Rajasthan News

कुमावत ने बताया कि इस नवीन  ITI के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी युवाओं को तकनीकी कौशल हासिल करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलने से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। ITI के भव्य और आधुनिक भवन  परिसर में अत्याधुनिक वर्कशॉप, प्रैक्टिकल लैब्स,  डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर सेंटर की सुविधा होगी। विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के लिए जरूरी मशीनरी और उपकरण स्थापित किए जाएंगे। ITI Sumerpur

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। सुमेरपुर ITI भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा जिससे आगामी सत्र में स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो सके। इस सौगात से सुमेरपुर सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के युवाओं में हर्ष का माहौल है। Rajasthan News 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News