होटल प्रबंधन संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश जारी

टीएसपी क्षेत्र के जनजाति अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

 | 
Hotel management

उदयपुर 12 सितंबर 2024। राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद नोएडा से संबद्ध राज्य होटल प्रबंधन संस्थान, उदयपुर के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है। 

संस्थान के प्राचार्य प्रभारी चंद्रप्रकाश मेघवाल ने बताया कि होटल प्रबंधन संस्थान उदयपुर में खाद्य उत्पाद, गृह व्यवस्था संचालन, खाद्य एवं पेय सेवा तथा फ्रंट ऑफिस संचालन के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 

12वीं अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित संस्थान कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए कोई उम्र सीमा है। जनजाति उपयोजना क्षेत्र के जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के सौजन्य से डिप्लोमा पाठ्यक्रम में निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News