Udaipur Times, Education News: उदयपुर एवं वल्लभनगर (केम्पस उदयपुर) के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं रिन्यूबल एनर्जी शाखाओं में प्रवेश के द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्याल के प्राचार्य सीएस टाक ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की रिक्त सीटों पर 8 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर स्थित जोगी तालाब कैंपस में आयोजित होगी।
उन्होंने ने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश 10वीं कक्षा की योग्यता के आधार पर, जबकि द्वितीय वर्ष में प्रवेश आईटीआई के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।